In the IPL 2026 T-20 series, South Africa Women's

SAW vs INDW IPL 2026: 5 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की

5 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की

SAW vs INDW IPL 2026: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका विमेंस क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज खेली गई, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।  भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका टीम के बीच सीरीज का आखिरी मैच 27 अप्रैल को खेला गया। इस आखिरी मैच में इंडियन विमेंस टीम को 23 रन से हार मिली। 

साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज

पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की ओर से लौरा वुल्वॉर्ट ने 56 गेंद में 11 चौके और 2 छक्को की मदद से 92 रन बनाकर नाबाद रहीं। सुने लुस ने 23 रन ताजमिन ने 2 रन, एनेरिक बिना खाता खोले ही आउट हो गई। इसके बाद कोई भी प्लेयर्स कुछ खास रन नहीं बना सकी। और टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। 

वहीं इंडियन विमेंस टीम की ओर दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए। 

भारतीय विमेंस टीम को मिली हार 

टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम से शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन टीम ने 38 रन पर ही 3 विकेट गवां दिए। टीम से शेफाली 10 रन, जेमिमा 7 रन और अनुष्का 15 रन बनाकर आउट हो गईं। 

इनके अलावा भारती फुलमाली ने 30 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 22 रन बनाकर पावेलियन लौटी। ऋचा घोष 25 रन बनाकर नाबाद रहीं, पर टीम को जीत नहीं दिला सकी।

साउथ अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लर्क ने 2-2 विकेट चटकाए। अयाबोंगा खाका, क्लो-लेसले ट्रायोन और एलिज-मारी मार्क्स ने 1-1 विकेट लिए