In IPL 2026, Rajasthan Royals (RR) and Sunrisers H

RR vs SRH IPL 2026: क्या राजस्थान के रॉयल्स को SRH के दैत्त दे पाएंगे मात?

RR vs SRH IPL 2026: क्या राजस्थान के रॉयल्स को SRH के दैत्त दे पाएंगे मात?

RR vs SRH IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला जयपुर के सवई मनासिंह स्टेडियम में शाम 7:30  बजे से खेला जाएगा। वहीं मैच शुरु होने के ठीक आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे  टॉस किया जाएगा।  इस सीजन में टीम का हाल

IPL 2026 में  अब तक  राजस्थान रॉयल (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH) दोनों टीमों ने 7-7 मैच खेले, इसमें से अगर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम ने 7 में से 5 मैचों में शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ वो पॉइटंस टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वहीं अगर हैदराबाद टीम की बात करें तो उसने 7 मैच में से 4 में जीत हासिल की और पाइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर बनी हुई है।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक राजस्थान रॉयल (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH) के बीच 22 मैच खेले, जिसमें से 13 मैच में जीत हासिल की। वहीं 9 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की। 

वहीं सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 4 मैच खेले गए, जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते। 

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) 

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और लियम लिविंग्सटन।

राजस्थान रॉयल्स(RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे।