PBKS vs RR IPL 2026: राजस्थान के रॉयल्स ने सरपंच साहब की सेना को दी करारी शिकस्त!
PBKS vs RR IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 40वें मुकाबले में सरपंच साहब की सेना को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से करारी शिकस्त दी और इसी के साथ पंजाब टीम को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गवांकर 222 रन का स्कोर खड़ा किया।
जायसवाल और फेरेरा का शानदार अर्धशतक
टीम से यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 1 छक्के और 7 चौके की मदद से 51 रन बनाए। वहीं फेरेरा ने 26 गेंद में 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहें। जीतने की उम्मीद खत्म हो चुकी थी, तब फेरेरा और शुभम दुबे ने चौके, छक्के की बरसात करते हुए टीम को जीत दिला दी। इसी के साथ पंजाब टीम को सीजन की पहली हार मिली
राजस्थान टीम की शानदार जीत
टीम की शुरुआत अच्छी रही। फेरेरा और यशस्वी के अलावा टीम से सूर्यवंशी ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 43 रन बनाए और फिर वो आउट हो गए। वहीं ध्रुव जुरेल 16 रन और टीम के कप्तान रियान पराग 29 रन बनाकर आउट हो गए।
पंजाब की ओर से चहल वापसी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप ने 1 विकेट लिया।
प्रभसिमरन और मार्कस का अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्रभसिमरन ने 44 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रन और श्रेयस अय्यर और कूपर ने 30-30 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं शानदार बल्लेबाजी करते हुए मार्कस ने 22 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 62 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और टीम ने 4 विकेट गवांकर 20 ओवर में 222 रन बनाए।
RR की ओर से यश ने 2 विकेट लिए और अनोखे तरीके से इसका जश्न मनाया, उन्होंने अपनी आंखे बंद कर, हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा। और जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट चटकाएं।
सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे गेंदबाज
पंजाब के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले अर्शदीप सिंह दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 68 रन देकर 1 विकेट ही लिया। पहले नंबर पर जेवियर बार्टलेट हैं, उन्होंने इसी सीजन में दिल्ली के खिलाफ 1/69 का स्पेल स्पेल फेंका था।
दोनों टीमों की प्लेइंग
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर-हरप्रीत बरार।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, और यश पुनिया।
इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑप्शन - शुभम दुबे।