Riyan Video Viral Controversy: रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने का वीडियो वायरल..
Riyan Video Viral Controversy: राजस्थान रॉयल्स का 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स से मुकाबला हुआ, जिसमें राजस्थान टीम ने 222 का रन चेज करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ पंजाब को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस जीत के बाद से RR के कप्तान रियान पराग विवादो में घिर गए हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में रियान 'ई-सिगरेट' (ई-हुक्का) पीते हुए नजर आ रहे हैं।
रियान पराग का वीडियो वायरल
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग IPL 2026 के मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई-हुक्का) करते नजर आएं। पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान 16वें ओवर में रियान ड्रेसिंग रुम में बैठकर ई-हुक्का पी रहे थे। उस समय क्रीज पर शुभम दुबे और डोनोवान फेरेरा थे। वहीं रियान जब वेपिंग कर रहें थे, उनके पास ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल बैठे नजर आएं।
भारत में वेपिंग करना बैन
बता दें कि, भारत में ई-सिगरेट या वेप इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट्स एक्ट के तहत बैन है इस कानून के तहत भारत में वेप बेचना, बनाना, खरीदना कनूनन जुर्म है। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है, उसको कड़ी सजा और जुर्माना लग सकता है।
रियान पर लग सकता है बैन!
IPL मैचों के दौरान ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम में धूम्रपान करने की सख्त मनाही होती है। लेकिन रियान इस नियम का उल्लंघन करते हुए वीडियो में साफ नजर आ रहें है। ऐसे में उन पर कार्रवाई की जा सकती है। उन पर जुर्माना लग सकता है, साथ - साथ मैच में बैन भी किया जा सकता है।
हालांकि, अब तक IPL या BCCI की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।