खेल
Rinku Singh Visits In-Laws: दामाद का ससुराल में भव्य स्वागत, रिंकू ने छुए सास के पैर वीडियो हुआ वायरल...
Rinku Singh Visits In-Laws: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने प्रिया सरोज से सगाई की थी और अब वह अपनी मंगेतर से मिलने उनके घर — यानी ससुराल पहुंचे। वहां उनका शानदार स्वागत हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More: Reem’s Video Viral Trolled: प्लेन क्रैश पर रीम की चुप्पी पर भड़के अशोक पंडित, एक्ट्रेस ने दी सफाई!
क्रिकेट और राजनीति का संगम
सगाई समारोह में करीब 300 मेहमान शामिल हुए, जिसमें क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां थीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, और सांसद इकरा हसन (प्रिया की करीबी दोस्त) ने समारोह में शिरकत की। कांग्रेस नेता और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा नेता राम गोपाल यादव, और प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी मौजूद थे। क्रिकेट जगत से पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, और उत्तर प्रदेश रणजी कप्तान आर्यन जूयाल ने इस मौके पर जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान के शामिल होने की भी चर्चा थी, हालांकि उनकी उपस्थिति की पुष्टि नहीं हुई। मेहमानों ने अवधी और वैश्विक व्यंजनों का लुत्फ उठाया, जो इस आयोजन का आकर्षण रहा।
फूलों की बारिश और पारंपरिक स्वागत...
जैसे ही रिंकू सिंह ससुराल के दरवाजे पर पहुंचे, सास ने फूलों से भरा थाल लेकर उनका स्वागत किया। उन्होंने पहले रिंकू को टीका लगाया, फिर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर दी। रिंकू भी पूरे पारंपरिक अंदाज़ में सबसे पहले सास के पैर छूते नजर आए। इस पूरे माहौल में परिवार की खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था।
View this post on Instagram
प्रिया का शर्मीला अंदाज...
इस स्वागत समारोह की सबसे खास बात रही प्रिया सरोज का प्यारा सरप्राइज। जैसे ही रिंकू घर में दाखिल हुए, उनकी नजरें अपनी मंगेतर को खोजने लगीं। तभी प्रिया शर्माते हुए गुलाब का फूल लेकर आईं और मुस्कुराते हुए रिंकू को थमाकर तेजी से वहां से चली गईं। यह पल बेहद रोमांटिक और मासूमियत भरा था, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया।सगाई के वक्त भी भावुक हो गई थीं प्रिया...
प्रिया सरोज की यह मुलाकात उनके सगाई वाले भावुक लम्हों की याद दिलाती है, जब रिंकू ने उन्हें अंगूठी पहनाई थी और वह स्टेज पर ही भावुक होकर रो पड़ी थीं। उनकी मासूम मुस्कान और आंखों में खुशी का आंसू, फैन्स के बीच अब तक चर्चा का विषय बना हुआ है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो...
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की इस मुलाकात का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैन्स इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें “Made for Each Other” कपल कहकर सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।लोगों ने इस तरह दिए रिएक्शन...
यूजर ने वीडियो देख अलग - अलग तरह के रिएक्शन दिए एक यूजर ने लिखा कि- 'अंबानी से ज्यादा चर्चित शादी खान सर और रिंकू सिंह की हो गई है ??।' एक यूजर ने लिखा कि- 'आज भी संस्कार और आतिथ्य स्वागत की परम्परा जिंदा है ❗ जीवन के एक नये अध्याय की हार्दिक शुभकामनाएं ? एवं शुभेच्छा ? रिंकू प्रिया आप दोनों हमेशा खुश रहिए ✨।' एक यूजर ने लिखा कि- "❤️❤️This video is so beautifully connected that it feels like we are part of a family celebration. Everything looks natural, with no artificiality or manipulation. Wishing them all the very best for their future!" एक यूजर ने लिखा कि- "भाई की खुशी को किसी की नजर न लगे।"8 जून को हुई थी सगाई...
लखनऊ के लग्जरी होटल ‘द सेंट्रम’ में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी हुई। यह समारोह क्रिकेट और राजनीति के अनोखे संगम का प्रतीक था, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। समारोह में प्रिया की भावुकता और रिंकू का साथ देने वाला अंदाज सुर्खियां बना। इस आयोजन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, जिसने इसे और भी खास बना दिया।