RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने
RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 19वें सीजन के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9- 9 मैच खेले है, जिसमें से अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो उसने 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की। वहीं अगर लखनऊ टीम की बात करें तो उसने 9 में से महज 2 मैच ही जीत सकी। बाकी 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
RCB और LSG का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 5 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने बाजी मारी तो वहीं महज 2 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को जीत मिली।
RCB से फिल सॉल्ट बाहर
चोट लगने की वजह से फिल सॉल्ट टीम से बाहर है, उनकी जगह इस समय विराट कोहली के साथ जैकब बेथेल ओपनिंग करने आते है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड।
लखनऊ सुपर जाइंट्स(LSG)
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडन मार्करम, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, आवेश खान, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।