In IPL 2026, RCB and GT will face off in their 7th

आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

RCB Vs GT IPL 2026: आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

RCB Vs GT IPL 2026: IPL 2026 के 19 सीजन के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। वहीं मैच शुरु होने के ठीक आधे घंटे पहले 7:00 बजे  टॉस किया जाएगा। 

इस सीजन में दोनों का हाल

IPL 2026 में  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) ने 6-6 मैच खेले हैं, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो उसने 6 में से 4 मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज की। वहीं 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं गुजरात टाइटंस की बात करें तो उसने 6 में से 3 मैच में जीत हासिल की तो वहीं 3 में करारी हार मिली। 

इसी के साथ RCB टीम पॉइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर है। वहीं GT पॉइंट्स टेबल पर 7वें नंबर पर बनी हुई है। अब आज देखना होगा RCB टीम टॉप पर पहुंच पाती है या नहीं।

दोनों टीमों का हेड टू हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों को 3-3 मैच में जीत मिली। इसी के साथ दोनों टीमें बराबरी में हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेपर्ड भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा।

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा।