तूफान के बीच Bhuvi और Hazlewood की आंधी में DC टीम 75 रन पर ढही! मिली शर्मनाक हार
RCB Vs DC IPL 2026 Result: IPL 2026 के 19 सीजन के 39वां मैच में तेज आंधी के बीच तूफानी गेंदबाजी करते हुए हैजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर बिजली गिरा दी। इसी के साथ RCB टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया।
27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला गया, जिसमें RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली टीम 16.3 ओवर में ही बिखर गई और महज 75 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम ने 6.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।
RCB टीम की शानदार बल्लेबाजी
टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम की ओर से जैकब बेथल 20 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं विराट कोहली और पडिकल ने नाबाद पारी खेली। विराट कोहली ने 15 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन बनाए और साथ ही साथ IPL में 9000 रन पूरे कर लिए हैं और देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंद में 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 34 रन बनाए। टीम को जीत दिला दी।
किंग कोहली के IPL में 9000 रन पूरे
RCB गेंदबाजों की आंधी
टीम के लिए Josh Hazlewood और Bhuvneshwar Kumar ने आंधी के बीच तूफानी गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के गेंदबाजों को पवेलियन भेज दिया। हेजलवुड ने 4 विकेट और भुवनेश्वर ने 3 चटकाए। वहीं सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रासिख सलाम को 1-1 विकेट मिले।
हेजलवुड 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने
RCB के गेंदबाजों के आगे DC 75 पर ढही
पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली टीम से साहिल बिना खाता खोले पहले ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। फिर केएल राहुल 1 रन बनाएं, उन्हें हेजलवुड ने पवेलियन भेज दिया। ऐसे ही करते- करते 3 ओवर के अंदर दिल्ली टीम ने 6 विकेट गवा दिए।
टीम से अभिषेक पोरेल ने 30 रन और डेविड मिलर ने 19 रन, जैमिसन 12 रन बनाकर आउट हो गए। इनके अलावा कोई प्लेयर 10 रन का स्कोर भी नहीं बना सका और देखते ही देखते दिल्ली टीम 16.3 ओवर में महज 75 रन बनाकर ढह गई। इसी के साथ दिल्ली को करारी हार का सामना करना पड़ा।
पॉइंट्स टेबल पर टीमों की स्थिति
अगर पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमों की स्थिति की बात करें तो RCB टीम 12 अंको से पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल 6 अंको से पाइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर बनी हुई है।