मैच के दौरान फैन को लगी थी चोट, प्रीति जिंटा ने पूछा हाल
Preity talk Fan on VC: 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच पंजाब के महाराजा यादविंदर सिंह PCA स्टेडियम में मैच खेला गया था, मैच के दौरान जब पंजाब टीम की ओर से प्रियांश आर्य बैटिंग करने गए। उन्होंने ऐसा शॉट मारा की एक फैंस को लग गई थी। हालांकि अब फैन ठीक हैं। इसी बीच अब पंजाब टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा और स्टार बल्लेबाज प्रियांश ने फैंस से हालचाल पूछा।
प्रीति ने वीडियो कॉल पर जाना फैंन का हाल
पंजाब किंग्स के इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें प्रीति जिंटा और प्रियांश आर्य चोटिल फऐन कृष्ण चंद जी से बात-चीत करते नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स ने वीडियो शेयर कर लिखा कि- 'फैंस हमेशा पहले आते हैं। कृष्ण चंद जी के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर होते देखकर खुशी हुई।'
दर्शकों ने घायल पुरूष को पहुंचाया हास्पिटल
पंजाब टीम की ओर से प्रियांश आर्य बैटिंग करने गए। तो उनके एक शानदार शॉट की वजह से ऑडोटोरियम में बैठे एक फैन के चेहरे पर जा लगी, जिससे उनके चेहरे से खून निकलने लगा। फिर पास बैठे दर्शक उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल लेकर गए। हालांकि अब वो स्वास्थ है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है।
चोट से टेंशन में थे प्रियांश
एक्ट्रेस ने वीडियो कॉल के दौरान पहले उनसे हाल पूछा। इस दौरान प्रियांश भी वीडियो कॉल पर थे उन्होंने कृष्णचंद से कहा कि- 'मुझे टेंशन हो गई थी कि कृष्णचंद जी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इस पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने भी चिंता की थी।'
प्रीति ने फैन को अगले मैच के लिए किया इनवाइट
एक्ट्रेस ने वीडियो कॉल के दौरान प्रीति ने कृष्णचंद को अगले मैच के लिए इंवाइट किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि- अगली बार आपको हेलमेट पहना देंगे, ताकि कोई बॉल आए तो आप सुरक्षित रहें।
आखिर में प्रीति ने कहा कि- 'आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा, आप सेफ रहें और हम आपका धर्मशाला में इंतजार करेंगे।'