खेल
Priya and Rinku wedding: सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी कैंसिल!
Priya and Rinku wedding: टीम इंडिया के जाने - माने क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह शादी 18 नवंबर 2025 को काशी (वाराणसी) में होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। रिपोर्ट को मुताबिक, शादी फरवरी 2026 में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
Read More: Anupamaa Set Fire Incident: अनुपमा सेट पर लगी भीषण आग, टेंट एरिया जलकर राख!
वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जनवरी 2025 में दोनों के रोके की खबरें सामने आई थीं, जिनकी पुष्टि खुद प्रिया के पिता ने की थी। उन्होंने कहा था- बेटी की शादी रिंकू सिंह से तय हुई है और जल्द ही रिंग सेरेमनी की जाएगी।
लड़की के पिता तूफानी सरोज ने दी जानकारी...
प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी टालने का फैसला रिंकू सिंह की क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर से फरवरी तक रिंकू सिंह राज्य की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, जिससे उनकी व्यस्तता काफी बढ़ गई है। ऐसे में दोनों परिवारों ने मिलकर शादी को कुछ महीने टालने का निर्णय लिया।8 जून को हुई थी भव्य सगाई..
रिंकू और प्रिया की सगाई 8 जून को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। इस खास मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत करीब 300 VIP मेहमान मौजूद रहे। दोनों ने एक-दूसरे को डिजाइनर रिंग पहनाई थी। रिंकू ने प्रिया को मुंबई से मंगवाई गई अंगूठी पहनाई, वहीं प्रिया ने कोलकाता से लाई गई रिंग पहनाई।
View this post on Instagram