MI Vs LSG IPL 2026 Result: हिटमैन की वापसी होते ही MI गाड़ी पटरी पर लौटी, LSG को मिली हार
MI Vs LSG IPL 2026 Result: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ टीम को 6 विकेट से हराया। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गवाकर 228 रन का स्कोर खड़ा गया। वहीं टारगेट पीछा करने उतरी MI टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।
रोहित-रिकेल्टन की शानदार फिफ्टी
टारगेट का पीछा करने उतरे MI टीम की ओर से हिटमैन ने अपने बल्ले से शानदार हिट करते हुए 27 गेंद में फिफ्टी ठोक दी। साथ ही 44 गेंद में 7 छक्के और 6 चौके की मदद से 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रयान रिकेल्टन ने भी रोहित शर्मा का साथ दिया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 8 छक्के और 6 चौके की मदद से 32 गेंद में 83 रन बनाए। साथ ही दोनों ने पहले विकेट के लिए143 की साझेदारी की।
प्लेयर ऑफ द मैच बन रिकेल्टन
MI की पारी
रोहित रिकेल्टन के अलावा तिलक वर्मा 11रन, सर्यकुमार 12 बनाकर आउट हो गए, वहीं नमन धीर 23 रन और विल जैक्स 10 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ मुंबई ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
रघु शर्मा का अनोखा सेलिब्रेशन
मुंबई के गेंदबाज रघु शर्मा ने इस सीजन में डेब्यू किया। और लखनऊ के खिलाफ IPL का अपना पहला विकेट लिया। 13वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने फ्लाइट कराया। इसके बाद उन्होंने जेब से पर्ची निकालर अभिषेक शर्मा की तरह सेलिब्रेशन किया। रघु ने पर्ची में लिखा था कि- 'राधे-राधे, दर्द भरे 15 साल आज खत्म हुए'
पूरन की फिफ्टी, फिर भी मिली LSG को हार
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श 44 रन , जोश 13 रन रिषभ पंत 15 रन बनाकर आउट हो गए। टीम से निकोलस पूरन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने IPL में 5वीं बार 20 से कम बॉल पर फिफ्टी ठोकी है। इसी साथ उन्होंने1 चौका और 8 छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हो गए। टीम से हिम्मत सिंह 40 रन और एडेन मार्कम 31 रन बनाकर नाबाद रहें। टीम के स्कोर को 20 ओवर में 5 विकेट गवाकर 228 रन का स्कोर खड़ा किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस
रायन रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स
मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट ऑप्शंस: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी।