MI Vs SRH IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला!
MI Vs SRH IPL 2026: IPL 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। ठीक इसके आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा।
बता दें कि, चोट की वजह से पिछले कुछ मैचों में हिटमैन खेलते नजर नहीं आएं, ऐसे में आज उनकी टीम वापसी की उम्मीद है।
MI और SRH का इस सीजन में हाल
IPL 2026 में अगर मुंबई इंडियंस की परफार्मेंस की बात करें तो उसने अब तक 7 मैच खेले, जिसमें से महज 2 में जीत मिली। वहीं 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वो पॉइंट्स टेबल पर 4 अंको से 9वें स्थान पर बनी हुई है। अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की बात करें तो उसने अब तक 8 मैच खले है, इसमें से 5 मैचों में शानदार जीत हासिल की तो वहीं 3 मैच में हार मिली। टीम इसी के साथ पॉइंट्स टेबल पर 9वें नंबर पर बनी हुई है।
MI vs SRH का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में अब तक दोनों टीमों के बीच 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से 14 मैचों में मुंबई टीम ने जीत हासिल की तो वहीं 10 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को जीत मिली। वहीं 1 मैच टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में मुंबई टीम ने अपने नाम कर लिया।
वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो दोनों के बीच यहां अब तक 9 मैच खेले गए है, जिसमें से 7 में मुंबई जीती, तो वहीं 2 में सनराइजर्स ने जीत हासिल की।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा और ट्रैविस हेड।
मुंबई इंडियंस (MI)
क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर।