RR Vs GT IPL 2026: राजस्थान टीम और गुजरात टीम के बीच होगा मुकाबला
RR Vs GT IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगे। यह मैच राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
IPL 2026 राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) दोनों टीमें अब तक 10-10 मैच खेल चुकी है, जिसमें से दोनों टीमों ने 10 में से 6-6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दोनों को 4-4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल की बात करें तो RR चौथे स्थान पर है। तो GT टीम पांचवें नंबर पर बनी हुई है।
दोनों टीमों का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 9 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 6 मैचों में गुजरात टीम को जीत मिली तो वहीं 3 मैच में राजस्थान टीम ने जीत हासिल की।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया।