IPL 2026 Final Date Venue: IPL के फाइनल मैच का वेन्यू हुआ फाइनल
IPL 2026 Final Date Venue: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन के फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद शहर चुना गया है। पहले फाइनल मैच के लिए BCCI ने बेंगलुरु को चुना था, लेकिन अब IPL का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।
बता दें कि, BCCI ने 6 मई यानी की आज बुधवार को प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल जारी किया गया।
प्लेऑफ के 3 मैच
प्लेऑफ के तीनों मैच 2 अलग-अलग शहरों में रखा जाएगा। प्लेऑफ के 3 मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला खेले जाएंगे। धर्मशाला में क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। वहीं क्वालिफायर-2 और एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
फाइनल का वेन्यू बदला
BCCI ने बताया कि- 'कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की कुछ मांगें ऐसी थीं जो बोर्ड प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस के दायरे से बाहर थीं। इसी वजह से फाइनल का वेन्यू बदलना पड़ा।'
विधायक और सासंदो की मांग
दरअसल कर्नाटक के कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि- 'हर विधायक-सांसद को 5-5 IPL टिकट मिलने चाहिए, क्योंकि जन प्रतिनिधि 'VIP’ हैं और उन्हें टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना चाहिए।'
Deputy CM की घोषणा, बदला वेन्यू
Deputy CM डीके शिवकुमार ने ऐलान किया कि- विधायकों और सांसदों को RCB के मैचों के लिए 3-3 टिकट दिए जाएंगे। यह BCCI और फ्रंचाइजी इसके पक्ष में नहीं थे, जिसके चलते वेन्यू बदला गया।
लगातार दूसरे साल अहमदाबाद में होगा IPL का फाइनल
IPL के इस सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2025 का फाइनल मुकाबला इसी वेन्यू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया था, जिसमें RCB ने कई साल हार का सामना करने के बाद जीत दर्ज की थी।