खेल
Hardik Pandya Video Viral: भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आएं हार्दिक, वीडियो हुआ वायरल...
Hardik Pandya Video Viral: श्रावण का महिना चल रहा है, जो कि भगवान शिव का सबसे प्रिय महिना है, इसी बीच इंडियन क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियों शेयर किया है, जिसमें वो बेटे अगस्त्य और अपने फैमिली के साथ भगवान शिव का भजन गाते हुए भक्ति में लीन दिखाई दे रहें हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: Isha Hardik Dating Revelation: ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!
हार्दिक के भजन गाते का वीडियो वायरल...
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या अपने भतीजे के बर्थडे पर अपने परिवार के साथ 'महादेव महादेव...' भजन गाते नजर आ रहें है, इसमें उनका बेटा अगस्त्य भी उनके साथ भजन गाता दिखाई दे रहा है। वीडियों में हार्दिक पांड्या बेटे को प्यार करते दुलारते हुए भी दिखाई दे रहें हैं। इस वीडियो में हार्दिक काफी खुश दिखाई दे रहें हैं।क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा कि-
"हमारे न्यूली 3 साल के बेटे कविर को अपने जन्मदिन पर कीर्तन करने की इच्छा जताई थी, इसलिए पूरा परिवार जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुआ ❤️? जन्मदिन मुबारक हो Kavu ?"वीडियो में हार्दिक ने ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट पैजामें में नजर आ रहें है। और उनका बेटा लाइट ब्लू कलर की टी शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दे रहा है। वो भी अपने पापा के साथ भजन गाते हुए काफी खुश नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram