GT Vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटन्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा
GT Vs SRH IPL 2026:IPL 2026 के 19वें सीजन के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।
दोनों टीमों का हाल
IPL 2026 में दोनों ने अब तक 11-11 मुकाबले खेल चुकी है, इसमें से 7-7 मैचों में दोनों टीमों ने जीत हासिल कर चुके है। वहीं दोनों का 4- 4 में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ SRH 14 अंको से पॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर है। वहीं 14 अंको से GT टीम तीसरे स्थान पर है। पंजाब का स्ट्राइक रेट गुजरात से बेहतर है।
GT Vs SRH का हेड टू हेड
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद टीमो के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 6 मुकाबले खेले गए, जिसमें से 5 मैचों में गुजरात को जीत मिली तो वहीं महज 1 मैच में SRH को जीत मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग-12
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर और राहुल तेवतिया।
सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और हर्ष दुबे।