GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!
GT Vs PBKS IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में आमना-सामना होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
अगर इस सीजन में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों टीमों के फॉम की बात करें तो पंजाब टीम काफी अच्छे फॉम में है। उसने अब तक 8 मैच खेले, जिसमें से एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। वहीं 1 मैच में हार मिली, जबकि 6 मैचों में शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ वो 13 अंको के साथ पॉइटंस टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।
वहीं अगर गुजरात की बात करें तो उस टीम ने अब तक 9 मैच खेले, जिसमें से 5 में जीत मिली तो वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम 10 अंको के साथ टीम पांचवे नंबर पर है।
गुजरात और पंजाब का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में अब तक पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 3 में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की। वहीं 4 मैच में पंजाब टीम ने जीत हासिल की।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12
गुजरात टाइटंस(GT)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर।
पंजाब किंग्स(PBKS)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।