खेल

Dublicate Dhoni Video Viral: अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचा धोनी का हमशक्ल! फैंस हुए दिवाने...

Dublicate Dhoni Video Viral:IPL 2025 का 62वां मुकाबला 20 मई मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। वहीं मैच के बीच महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ लोगों उनके हमशक्ल के साथ सेल्फी लेने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। यह नजारा देखने लायक था, जब दर्शक मैच की बजाय एक फैन इंफ्लुएंसर के पीछे भागते नजर आए। Read More: MI vs DC Match Today: दिल्ली और मुंबई के बीच प्लेऑफ की जंग!

राजस्थान की जीत CSK बेहाल..

बीते दिन हुए मैच में राजस्थान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे, टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। और शानदार जीत दर्ज की।

मैदान में दिखा धोनी का हमशक्ल, दर्शक रह गए हैरान..

मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों को एक शख्स ने चौंका दिया जो हूबहू धोनी की तरह दिखता था। उसे देखकर लोग असली और नकली धोनी में फर्क ही नहीं कर पाए। देखते ही देखते लोग मैच छोड़कर उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लाइन में लग गए।

कौन है धोनी का हमशक्ल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धोनी का हमशक्ल ऋषभ मालाकार है। ऋषभ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और अक्सर उन्हें धोनी जैसा लुक मिलने के चलते लोग धोनी समझ बैठते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 90,000 फॉलोअर्स हैं। उन्होंने खुद स्टोरी में बताया था कि वे दिल्ली में होने वाला यह मैच देखने आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

ऋषभ मालाकार का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक ट्विटर यूजर 'डिंडा एकेडमी' ने उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "थला सब जगह हैं!" एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, "ये असली धोनी हैं, नकली धोनी चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं, इसलिए टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई।"

मैच में धोनी का प्रदर्शन फीका रहा..

जहां नकली धोनी ने मैदान के बाहर सुर्खियां बटोरीं, वहीं असली धोनी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। नंबर 9 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने 17 गेंदों में 1 छक्के की मदद से सिर्फ 16 रन बनाए।