RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL
RR vs DC IPL Result: IPL 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जहां RR ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 225 रन का स्कोर का टारगेट खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट गवांकर 226 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
KL और Nissanka की धुंआधार बल्लेबाजी
टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पथुम निसांका और KL Rahul ओपनिंग करने उतरे। पथुम ने 33 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 62 रन बनाए। वहीं राहुल ने 40 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। इसी के साथ वो IPL के इस सीजन में टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 9 पारियों में 433 रन बना चुके हैं।
DC की पारी
केएल राहुल और निसांका के अलावा नितीश राणा ने 17 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ट्रिस्टन ने 18 रन और अशुतोष 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
RR की ओर से रवीद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और तुषार ने 1-1 विकेट लिए।
यशस्वी और वैभव नहीं चले
राजस्थान टीम की ओर यशस्वी जायसवाल महज 6 रन और वैभव सूर्यवंशी महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। वहीं टीम ध्रुव जुरेल ने 30 गेंद में 4 चौके, 1 छ्क्का लगाकर 42 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जडेजा 20 रन, शुभम दुबे 6 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान की शानदार पारी भी हार से नहीं बचा सकी
टीम की कमान कप्तान रियान और फेरेरा ने संभाली और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया। रियान पराग ने 50 गेंद में 90 रन बनाकर नाबाद रहें, जिसमें 8 चौके और 5 छ्क्के शामिल रहें। टीम से फेरेरा ने 14 गेंद में 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहें।
DC टीम की ओर से मिचेल ने 3 विकेट झटके, जबकि जेमसन, अक्षर, नटराजन को 1-1 विकेट मिला।
दोनों की पॉइंट्स टेबल पर स्थिति
पॉइंट टेबल की बात करें तो दिल्ली टीम 8 अंको से पॉइंट टेबल पर छठवें स्थान पर है। वहीं RR टीम 12 अंको से पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर बनी हुई है। ऐसे ही और अपडेट के लिए मेरे चैनल को सब्सक्राइब कर लें और वीडियो को लाइक करना ना भूलें।