DC vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स होंगी आमने-सामने, जानिए हेड टू हेड
DC vs PBKS IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं मैच शुरु होने के ठीक आधे घंटे पहले दोपहर 3 :00 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों का हाल
IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 6-6 मैच खेले हैं, इसमें से अगर पंजाब टीम की बात करें तो उसने 6 में से 5 मैच में शानदार जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसने 6 में से 3 मैच में जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर छठवें स्थान पर बने हुए हैं।
दोनों टीमों का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की तो वहीं 17 मैचों में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी, जबकि एक मैच टाई रहा है।
IPL 2025 में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
दिल्ली कैपिटल्स
पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार। पंजाब किंग्स
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, मिचेल ओवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।