DC vs CSK IPL 2026: आज होगा दिल्ली और चेन्नई टीम के बीच मुकाबला
DC vs CSK IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किग्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स(DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों टीमें ने अब तक 9-9 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से दोनों टीमों को 4-4 मैचों में जीत मिली तो वहीं 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ CSK टीम पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर हैं, वहीं DC पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है।
DC vs CSK हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दिल्ली कैपिटल्स(DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मैचों में जीत हासिल की तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैचों में जीत मिली।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन, आशुतोष शर्मा।