In the 19th IPL season, Chennai Super Kings and Mu

CSK Vs MI IPL 2026: आज CSK और MI होंगे आमने-सामने, हिटमैन-माही के खेलने पर सस्पेंस

CSK Vs MI IPL 2026: आज CSK और MI होंगे आमने-सामने, हिटमैन-माही के खेलने पर सस्पेंस

CSK Vs MI IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज रोमांचक मुकाबला होगा। यह मुकाबला चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।

वहीं मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और चेन्नई की ओर से MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। 

इस सीजन में CSK और MI की स्थिति

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक 8-8 मैच खेलें। अगर चेन्नई टीम की बात करें तो टीम ने 8 में से 3 मैच में जीत हासिल की तो 5 में करारी शिकस्त मिली। वहीं अगर मुंबई टीम की बात करें तो उसने 8 में से 2 मैच खेले, बाकी 6 मैच में शर्मनाक हार मिली। इसी के साथ अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो 6 अंको से CSK टीम 7वें स्थान पर है। वहीं MI टीम 4 अंको से 9वें स्थान पर है।

 

CSK Vs MI का हेड टू हेड 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक दोनों टीमों के बीच 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से 21 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की। तो वहीं 19 मैचों में चेन्नई को जीत मिली। 

चेपॉक स्टेडियम की बात करें तो दोनों के बीच वहां 9 मैच खेले जा चुके है, जिसमें से 5 मैचों में मुंबई टीम ने बाजी मारी तो वहीं 4 मैचों में चेन्नई टीम को जीत मिली। 

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

चेन्नई सुपर किंग्स(CSK)

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और सरफराज खान।

मुंबई इंडियंस(MI)

रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर।