IPL 2026 sees a thrilling face-off between Chennai

CSK Vs MI IPL 2026: आज मुंबई और चेन्नई के बीच होगा मुकाबला, माही की हो सकती है वापसी...

CSK Vs MI IPL 2026: IPL 2026 का 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने- सामने होंगी। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि आज शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।

आज हो सकती है माही की वापसी

CSK फैंस को इस बार मैच से ज्यादा महेन्द्र सिंह धोनी का इंतजार रहता है। इस सीजन में CSK ने अब तक 6 मैच खेले। लेकिन माही अब तक एक भी मैच में मैदान में नहीं उतरे। फैंस धोनी का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, ऐसे में आज उनका इंतजार खत्म हो सकता है। धोनी टीम में वापसी कर सकते हैं। 

वहीं आज मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की भी वापसी हो सकती है। वो RCB के खिलाफ खेले जा रहें मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से पिछले 2 मैच नहीं खेले। लेकिन आज हिटमैन की वापसी की संभावना है।

इस सीजन में CSK और MI का हाल

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने अब तक 6-6 मुकाबले खेले है। इसमें से दोनों ही टीमों को 2-2 मैचों में जीत मिली । वहीं 4-4 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा।

इसी के साथ MI टीम पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है, वहीं CSK टीम 8 नंबर पर बनी हुई है।

CSK और MI हेड टू हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अब तक 41 मुकाबले खेले गए। इसमें से  22 मैचों में मुंबई टीम को जीत मिली, वहीं चेन्नई टीम को 19 मैचों में जीत मिली।

वहीं अगर वानखेड़े स्टेडियम की बात करे तो दोनों के बीच 13 मैच खेले गए, इसमें से मुंबई टीम को 8 मैच में जीत मिली और CSK टीम ने 5 मैचों में जीत दर्ज की।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस  (MI) 

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।