CSK Vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स होगी आमने-सामने!
CSK Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 19 वें सीजन में आज डबल हेडर है। डबल हेडर के पहले मुकाबले और सीजन के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने- सामने होंगे। यह मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले 3 बजे टॉस किया जाएगा।
दोनों टीमों का इस सीजन में हाल
अगर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का इस सीजन में फॉर्म की बात करें तो दोनों टीमों ने अब तक 10-10 मैच खेले है, जिसमें से अगर CSK की बात करें तो उसने 10 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की तो 5 में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर 10 अंको के साथ छठवें स्थान पर हैं। वहीं LSG टीम की बता करें तो उसने 10 में से 3 में जीत दर्ज की तो 7 में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वो पॉइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर है।
CSK Vs LSG का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले जा चुके है। इसमें से 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की तो, 2 में चेन्नई को जीत मिली। वहीं एक मैच बेनतिजा रहा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल,कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमीओवर्टन, अकील हुसैन,नूर अहमद,अंशुल कंबोज , मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह और शिवम दुबे।
लखनऊ सुपर जाइंट्स
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव और मयंक यादव।