CSK Vs MI IPL 2026: चेन्नई टीम ने MI को दी करारी शिकस्त
CSK Vs MI IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में खेला गया, जिसमें मुंबई टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए, टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी CSK टीम 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
मुंबई टीम की पारी
पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम से जैक्स महज 1 रन और रयान रिकल्टन ने 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। और नमन धीर ने 37 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं स्काई 21 रन , तिलक वर्मा 5 रन, हार्दिक 18 रन बनाकर आउट हो गए। धीरे - धीरे कई खिलाड़ी आउट हो गए। फिर टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।
CSK की ओर अंशुल कंबोज ने 3 विकेट और नूर अहमद ने 2 विकेट चटकाएं। वहीं रामाकृष्णा और जेमि ने 1-1 विकेट लिए।
CSK की जीत
टारगेट का पीछा करने उतरी CSK टीम की ओर से सैमसन 11 रन और उर्विल 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं रितुराज ने 48 गेंद में 5 चौके और 2 चौके की मदद से 67 रन और कार्तिक शर्मा ने 40 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिला दी। रामकृष्ण घोष ने शानदार डेब्यू किया।
मुंबई की ओर से अल्लाह और जसप्रीत दोनों ने 1-1 विकेट चटकाए।