In the IPL 2026 season, CSK defeated DC by 8 wicke

CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन की शानदाबर बल्लेबाजी ने CSK को जीत दिला दी

CSK vs DC IPL 2026: जब- जब CSK के सामने हार दस्तक देने आई, संजू चट्टान ढाल बनकर खड़े रहें

CSK vs DC IPL 2026: IPL 2026 19वें सीजन में CSK ने MI को 8 विकेट से हराया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट 155 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी CSK टीम ने 17.3 ओवर 2 विकेट गवांकर 159 रन बनाकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

DC टीम की पारी

पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली के ओर से समीर रिज्वी ने 40 रन की पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन ने 38 रन बनाए। बाकी कोई भी खिलाड़ी 20 रन का स्कोर भी खड़ा नहीं कर सका। इसी के साथ दिल्ली ने सात विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया।

संजू सैमसन की शानदार पारी

पहले बैटिंग करने उतरी CSK की टीम से ऋतुराज 6 रन बनाकर और उर्विल पटेल 17 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन जब -जब CSK का सूरज डूबता नजर आता है, संजू सैमसन वहां एक उजाले की किरण बनकर सामने आ जाते है। उन्होंने  कमाल की पारी खेली। 52 गेंद में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 87 रन बनाए। उनका कार्तिक शर्मा ने भी साथ दिया और कार्तिक ने 31 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए।

पॉइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति

अगर पॉइंट टेबल की बात करें तो  CSK टीम 10 अंको से पॉइंट्स टेबल पर छठवें स्थान पर है। वहीं दि्ल्ली कैपिटल्स 8 अंको से सातवें स्थान पर थी।