अंबेडकर जयंती पर CM भजनलाल ने दिया बड़ा तोहफा
Ambedkar Jayanti gift: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राज्य के युवाओं और वंचित वर्गों के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने नगरीय क्षेत्रों में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी खोलने और जयपुर के मूंडला स्थित अंबेडकर पीठ में अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए एक आधुनिक आवासीय कोचिंग केंद्र स्थापित करने का एलान किया।
ई-लाइब्रेरी खुलेगी
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि ये ई-लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। जबकि आवासीय कोचिंग केंद्र से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सीएम शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया और उन्हें राजनीति से दूर रखने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद गांधी परिवार खुद को 'भारत रत्न' देने का काम करता रहा, जबकि बाबा साहब को यह सम्मान 1990 में BJP के समर्थन वाली सरकार के दौरान मिला।
Ambedkar Jayanti gift: कांग्रेस पर वार
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, कांग्रेस केवल वंचितों और पिछड़ों के वोट के लिए राजनीति करती है। इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को कुचल दिया था। जिस संविधान का आज वे हवाला देते हैं, सबसे ज्यादा उल्लंघन उन्हीं की सरकारों ने किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से पिछले 2 सालों में अनुसूचित जाति और जनजाति पर होने वाले अत्याचारों में 28% की कमी आई है।
कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया, उन्हें चुनाव हराने की कोशिश की और भारत रत्न जैसे सम्मान से भी वंचित रखा। यह वही कांग्रेस है, जिसने बाबा साहेब के बनाए संविधान की मर्यादाओं को सबसे अधिक तार-तार किया है। pic.twitter.com/uceTM0vqxp
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) April 14, 2026
करोड़ों की सौगात
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 80 लाख पेंशनभोगियों और 5.54 लाख पालनहार लाभार्थियों के खातों में कुल 1,363 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और सामाजिक सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने विद्यार्थियों के हित में 29.12 करोड़ की लागत से निर्मित 10 नए छात्रावासों का लोकार्पण किया और 47.60 करोड़ की लागत वाले 17 नए छात्रावासों का शिलान्यास किया। इसके अलावा, जामडोली स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 लाख रुपए की आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।
[caption id="attachment_147169" align="alignnone" width="1264"]