चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड और आर्

Atletico Arsenal Champions League: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

UEFA चैंपियंस लीग के पहले सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल की टक्कर बराबरी पर समाप्त हुई। यह मुकाबला मेट्रोपॉलिटानो स्टेडियम में खेला गया था और इसमें डिफेंस की मजबूती और VAR के निर्णयों ने मैच के परिणाम पर गहरा प्रभाव डाला। फाइनल के लिए कौन क्वालीफाई होगा, इसका फैसला अगले मंगलवार को लंदन में होने वाले मैच में होगा।

आर्सनल की शुरुआत

44वें मिनट में विक्टर ग्योकेरेस को बॉक्स में गिराए जाने के बाद आर्सनल को पेनल्टी मिली थी, जिसे उन्होंने गोल में बदलकर 1-0 की बढ़त दिलाई। 56वें मिनट में मार्कोस लोरेंटे के शॉट पर बेन व्हाइट के हैंडबॉल के कारण एटलेटिको को पेनल्टी मिली और जूलियन अल्वारेज़ ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।

VAR का फैसला

78वें मिनट में आर्सनल को एक और पेनल्टी मिली थी, लेकिन VAR रिव्यू के बाद इसे नकार दिया गया, जिससे आर्सनल की जीत की उम्मीदें छिन गईं।

अल्वारेज का 10वां गोल

एटलेटिको के स्टार खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज़ ने इस सीजन का अपना 10वां गोल दागा, लेकिन गोल के कुछ ही समय बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। इससे टीम को काफी झटका लगा। एंटोनी ग्रीज़मैन को 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' (MVP) चुना गया। आर्सनल के कोच मिकेल अर्टेटा ने कहा, "हमने दबाव को अच्छे से संभाला। अब दूसरा लेग हमारे घरेलू फैंस के सामने लंदन में होगा। हम एक अच्छी स्थिति में हैं और फाइनल की रेस हमारे हाथ में है।"

फाइनल इनके बीच होगी भिड़ंत

दूसरे लेग का विजेता PSG या बायर्न म्यूनिख से फाइनल में भिड़ेगा। दोनों क्लब आर्सनल और एटलेटिको ने आज तक यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब नहीं जीता है। इतिहास रचने की दहलीज पर दोनों क्लब हैं।