खेल
Rani Meerut Sahil Wedding: जेवलिन क्वीन अन्नू रानी किकबॉक्सर साहिल संग रचाएंगी शादी, बनेगी हरियाणा की बहू...
Rani Meerut Sahil Wedding: भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय जेवलिन मेडलिस्ट अन्नू रानी अब हरियाणवी बहू बनने जा रही हैं। 18 नवंबर को वह रोहतक के रहने वाले किकबॉक्सर साहिल के साथ सात फेरे लेंगी। शादी में मेहमानों की संख्या सीमित रखी जाएगी, जबकि 19 नवंबर को रोहतक के एक बैंक्वेट हॉल में भव्य रिसेप्शन होगा।
Read More: Cricketer Smriti Wedding Card Viral: स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति के शादी की डेट आई सामने, कार्ड वायरल…
दोनों ही खेल जगत से जुड़े हैं, इसलिए दोनों पक्षों की गेस्ट लिस्ट में खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। ओलिंपियन प्रियंका गोस्वामी और संदीप पूनिया भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस है—वेयरहाउस और गैस स्टेशन, जिन्हें फिलहाल उनके भाई संभाल रहे हैं। साहिल के पिता रवि EPFO विभाग में कर्मचारी हैं और मां मुकेश देवी गृहणी हैं।
उनके भाई उपेंद्र ने उनकी प्रतिभा पहचानी और उन्हें जेवलिन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गांव के माहौल और परिवार की सीमाओं के बावजूद उन्होंने चोरी-छिपे अभ्यास किया और बाद में पिता को भी मना लिया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा और भारत की पहली महिला बनीं जिसने इस इवेंट में मेडल जीता।
हालांकि वे पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए सीधे योग्यता नहीं हासिल कर पाईं, लेकिन रैंकिंग कोटा के आधार पर उन्हें ओलिंपिक में स्थान मिला।