खेल
Abhishek Sharma 25th Birthday: रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल ने किया क्रिकेटर को खास तरीके से विश!
Abhishek Sharma 25th Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आज 25वां जन्मदिन है। 4 सितंबर 2000 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे अभिषेक ने भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान IPL के माध्यम से बनाई। उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उन्हें कम उम्र में ही पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से मार्गदर्शन मिला। उनके जन्मदिन पर उनकी रुमर्ड गर्लफ्रैंड लैला ने भी उन्हें खास तरीके से बर्थडे विश किया है।
Read More: Shilpa Shetty New Announced: बैस्टियन नहीं होगा बंद, जल्द दो नए लोकेशन्स पर होगा लॉन्च!
बता दें कि, 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे अभिषेक को असली पहचान IPL मैच में मिली, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें ओपनिंग के लिए उतारा। 2024 में उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू का मौका भी मिला।
जन्मदिन पर रुमर्ड गर्लफ्रैंड ने किया बर्थडे विश!
अभिषेक के जन्मदिन पर उनकी रुमर्ड गर्लफ्रैंड लैला फैसल ने एक स्टोरी लगाई जिसमें गुलाब का गुलदस्ता दिखाई दे रहा और एक क्रिकेटर जैसा पुतला लगा रखा है, साथ ही बर्थडे सॉग भी लगाया, लेकिन यह साफ नहीं हुआ की ये विश अभिषेक के लिए है या नहीं... बता दें, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो भी करते है। और काफी समय से दोनों के डेट करने की खबरे भी सामने आ रही है, लैला की स्टोरी के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है।अभिषेक शर्मा को लेकर युवराज के पिता...
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बताया कि -"युवराज ने अभिषेक को नाइट आउट, पार्टी और गर्लफ्रेंड जैसी चीज़ों से दूर रहकर अपने करियर पर ध्यान देने की सलाह दी।अभिषेक ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और अपने करियर की नींव मजबूत की।"27 मार्च 2024 को अभिषेक का दिखा था जलवा...
जब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम रोशनी से जगमगाए हुए थे। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मैदान पर मुंबई इंडियंस का सामना किया। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चित पल तब आया जब पंजाब के अमृतसर से आए बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी के लिए कदम रखा।अभिषेक ने केवल 23 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मुंबई के अनुभवी गेंदबाजों को हैरान कर दिया और मैदान में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस शानदार पारी के साथ अभिषेक शर्मा बन गए SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी। इस प्रदर्शन ने उनकी प्रतिभा और क्षमता को एक बार फिर साबित कर दिया और उन्हें आईपीएल के इस सीजन में ध्यान देने योग्य सितारे के रूप में स्थापित कर दिया।
View this post on Instagram
कश्मीरी लड़की लैला फैसल के साथ अफेयर की खबर...
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के चार्मिंग खिलाड़ी होने के साथ-साथ पॉपुलैरिटी भी बटोर रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनका दिल कश्मीर की लैला फैसल के लिए धड़कता है। अभिषेक को कई बार नई दिल्ली के इवेंट्स में लैला फैसल के साथ देखा गया है।
View this post on Instagram
लैला फैसल कौन हैं?
लैला फैसल एक फैशन एंटरप्रेन्योर हैं। लंदन में पली-बढ़ी लैला एक अमीर कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। भारत लौटने पर उन्होंने 2022 में अपनी मां के साथ मिलकर अपना खुद का हाई-एंड लेबल “लैला रूही फैसल डिजाइन्स” लॉन्च किया। इंस्टाग्राम पर उनके कई फॉलोअर्स हैं और फैशन इंडस्ट्री में उनका नाम लगातार बढ़ रहा है।
View this post on Instagram