रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप, हार के बाद मैदान में रो पड़े
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल और मेजबान अमेरिका FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। मैच में पुर्तगाल को स्पेन ने 1-0 से हराया। जबकि, अमेरिका ने बेल्जियम ने 4-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। रोनाल्डो अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेला। डलास स्टेडियम से बाहर जाते वक्त फैंस ने खड़े होकर उन्हें सम्मान किया। उन्होंने फैंस का अभिवादन किया, इससे यह साफ था कि वे अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत जीत के साथ करना चाहते थे।
रोने लगे रोनाल्डो
हार के बाद रोनाल्डो निराश होकर रोने लगे। फैंस ने तालियां बजाकर रोनाल्डो को सम्मान दिया। उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। बता दे रोनाल्डो ने 2006 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। उसी टूर्नामेंट में पुर्तगाल को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, जो उनके World Cup करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 2018 वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उन्होंने यादगार हैट्रिक लगाई। 3-3 से खत्म हुआ वह मैच वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है।
6 एडिशन में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ल्ड कप के सभी 6 एडिशन में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 में गोल किए थे। World Cup में उनके नाम 11 गोल हैं और वे वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने इस मैच से पहले ही कह दिया था कि 2026 का FIFA वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप था।
तीनों मेजबान बाहर
इधर, सिएटल स्टेडियम में मेजबान अमेरिका पर डिफेंस की गलतियां भारी पड़ गई। बेल्जियम के चार्ल्स डी केटेलारे ने डबल गोल किए। उन्होंने एक गोल करने में मदद भी की। 57वें मिनट में गोलकीपर मैट फ्रीज की बड़ी गलती गेम चैंजर साबित हुई।