राजनीति

रोहतास: डेहरी विधानसभा के चिलबिला गांव में राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह का विरोध, हाथापाई में युवक घायल

विकाश कुमार/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क:  डेहरी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए अच्छी खबर नहीं है. खबर है कि राष्ट्रीय जनता दल के डेहरी विधायक का यहां विरोध किया गया है. डेहरी विधानसभा क्षेत्र के चिलबिला गांव में राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह का ग्रामीणों ने विरोध किया है. इस दौरान  स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई भी हुई है, जिसमें में एक युवक घायल हो गये है. 

रोहतास जिले के डेहरी विधानसभा क्षेत्र के चिलबिला गांव में शनिवार को राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. विरोध के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया और विधायक के समर्थकों एवं ग्रामीणों के बीच हाथापाई हो गई. इस दौरान गांव के निवासी राहुल सिंह और विधायक के सिक्योरिटी गार्ड के बीच हुई झड़प में राहुल सिंह घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें: लहेरियासराय के बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप