राजनीति
प्रशांत किशोर ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार
न्यूज़11 भारत पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर जन सुराज अभियान के संस्थापक और पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आखिरकार विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में नहीं उतरेंगे.
प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि वे चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे, लेकिन उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर जन सुराज 150 सीटें नहीं जीतता है, तो इसे वे अपनी व्यक्तिगत हार मानेंगे.
यह भी पढ़े: उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली रवाना, अमित शाह से करेंगे मुलाकात