रांची में सैफ गेम्स का मेगा आयोजन, भारत समेत छह देशों के एथलीट होंगे शामिल
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची इस महीने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों का गवाह बनने जा रहा हैं. 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी एथलेटिक स्टेडियम में सैफ गेम्स का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में भारत समेत छह देशों के एथलीट हिस्सा लेंगे. कुल 300 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और करीब 150 टेक्निकल ऑफिशल्स इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे.
राजधानी रांची में होने वाला यह आयोजन झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए दीपावली से पहले एक खास तोहफा साबित होगा. खेल विभाग की ओर से तैयारियां जारी है ताकि खेलों का संचालन सुचारू और भव्य रूप से किया जा सके. सूत्रों के अनुसार, 17 अक्टूबर को राज्य के खेल मंत्री द्वारा कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ और मैस्कॉट का लॉन्च किया जाएगा. इस दौरान खिलाड़ियों के स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं.
यह भी पढ़े: रांची की सड़कों पर खामोशी! Ola-Uber-Rapido ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, शहर में यात्री परेशान