जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और टीम में शामिल एक पूर्व भारतीय कप्तान ट्रेड हो सकते हैं। हेड कोच महेला जयवर्धने समेत कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी मुद्दों पर अंतिम फैसला अगले हफ्ते इंग्लैंड में होने वाली रीव्यू मीटिंग में लिया जा सकता है। बैठक में अंबानी परिवार और फ्रेंचाइजी के मैंबर शामिल होंगे।
टीम में अनबन और गुटबाजी
पिछले 5 सीजन में MI का प्रदर्शन खराब रहा है। टीम पिछले सीजन में 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ 9वें स्थान पर रही। मुंबई इंडियंस ने अपना पिछला IPL टाइटल 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। फाइनल में दिल्ली (DC) को 5 विकेट से हराया था। फ्रेंचाइजी ने 27 नवंबर 2023 को हार्दिक पंड्या को ट्रेड करके अपने साथ जोड़ा और फिर कप्तान बनाया। लेकिन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा। ड्रेसिंग रूम में अनबन की स्थिति बनी और कुछ गुटबाजी की बातें भी सामने आईं। हालांकि, इस पर टीम या मैनेजमेंट की तरफ से कुछ कहा नहीं गया।
नए कप्तान की तलाश
ड्रेसिंग रूम में अनबन और लगातार बदलती रणनीतियों का असर टीम पर पड़ा है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने 39 मैच खेले हैं, लेकिन 15 में ही जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस 2027 सीजन के लिए कप्तान की तलाश की जा रही है। टीम बनाना चाहती है। टीम अस्थायी और कामचलाऊ कप्तान के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहती। कप्तानी की रेस में जसप्रीत बुमराह सबसे आगे चल रहे है। पिछले 3 सीजन में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है।
बुमराह बन सकते है कप्तान
बुमराह के अलावा तिलक वर्मा का नाम भी चल रहा है, लेकिन T20 में उनकी हालिया फॉर्म अच्छी नहीं रही। माना जा रहा है कि कम उम्र में कप्तानी मिलने से उनकी बल्लेबाजी पर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या को कई IPL फ्रेंचाइजी लेना चाहती हैं। अगले हफ्ते होने वाली बैठक के बाद ही पंड्या के भविष्य की तस्वीर साफ होगी। बुमराह ने IPL 2026 में हार्दिक और सूर्या की गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की कमान संभाली। उस वक्त उन्होंने कहा था, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने से पहले मैं भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बन जाऊंगा।’