सबसे अमीर टीम बनी RCB, IPL की बिजनेस वैल्यू पहुंची 20.6 अरब डॉलर
पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बिजनेस वैल्यू 20.6 अरब डॉलर यानी करीब 2 लाख करोड़ रुपए हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच गई। वैश्विक निवेश बैंक हूलिहान लोकी की 2026 ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक, RCB की ब्रांड वैल्यू 2025 के 269 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2026 में 312 मिलियन डॉलर हो गई। यह लगभग 16% की बढ़ोतरी है।
IPL की बढ़ी Value
रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग की कुल बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू साल-दर-साल 11.4% बढ़कर 20.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। लगातार दूसरे साल IPL ने दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है। वहीं, लीग की स्वतंत्र ब्रांड वैल्यू भी 10.3% बढ़कर 4.3 अरब डॉलर हो गई है। 2023 के बाद से IPL की ब्रांड वैल्यू में 1.1 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है। ब्रांड वैल्यू के मामले में मुंबई इंडियंस (MI) 264 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (245 मिलियन डॉलर) और चेन्नई सुपर किंग्स (244 मिलियन डॉलर) तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।
बिक्री कीमत से दोगुनी से भी अधिक
इसी साल RCB की टीम 1.78 और राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.65 में बिकी। यानी दोनों फ्रेंचाइजी 3.43 अरब डॉलर में बिकीं, जो 2021 में लखनऊ और गुजरात फ्रेंचाइजी की संयुक्त बिक्री कीमत से दोगुनी से भी अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार निवेशक किसी क्रिकेट टीम में नहीं, बल्कि ऐसे बिजनेस में पैसा लगा रहे हैं, जिसकी कमाई मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म से लगातार बढ़ सकती है। पंजाब किंग्स (PBKS) के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा, 'मुझे हमेशा विश्वास था कि IPL दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों में से एक बनेगी। लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि यह इतनी जल्दी ये होगा।