विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला
IND Vs AUS T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज इंडियन विमेंस टीम और ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम आज आमने-सामने होंगी। यह मैच रविवार को लॉर्ड्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 6:30 बजे टॉस किया जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T-20 में अब तक 38 मैच खेले जा चुके है। इसमें से 27 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की तो वहीं 10 मैचों में भारत को जीत मिली।
इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही टीमें ग्रुप-A में मौजूद है, जिसमें भारतीय टीम ने अब तक इस सीजन में 4 मैच खेले है, जिसमें से 3 मैच में जीत मिली तो 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा और टीम इसी के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है।
वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो टीम ने अब तक इस सीजन में 4 मैच खेले, उसे चारों मैच में जीत मिली। 8 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर है।
IND Vs AUS पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली/यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह और एन श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलिया
बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), अलाना किंग और किम गर्थ।