नालंदा के चुल्हनबिगहा गांव में पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला
हर्ष कुमार/न्यूज11 भारत
नालंदा/डेस्क: इसलामपुर थाना क्षेत्र के चुल्हनबिगहा गांव में पति द्वारा पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका विकास कुमार के 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी हैं. हिलसा के दौलतपुर निवासी मृतका के पिता संजय गोप ने बताया की 5 साल पूर्व सुनीता की शादी विकास कुमार से किया था. विकास तमिलनाडु में काम करता था और दूसरा शादी करना चाहता था. दुर्गा पूजा के पहले विकास कुमार आया और सुनीता को अपने साथ ससुराल ले गया. शुक्रवार की रात 12 बजे फोन आया कि सुनीता मर गई. सुबह पहुचे तो पता लगा विकास कुमार ने रसोई गैस सिलेंडर के पाइप खोलकर आग लगा दिया और पूरा परिवार फरार हो गया. जिससे जलकर विवाहिता सुनीता की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इसलामपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल लाई है. इस्लामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के लिखित जानकारी मिली है जांचोपरांत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बिहार की घोसी सीट से RJD और CPI-ML में खिंचेंगी तलवारें! माले की सीटिंग सीट पर तेजस्वी की निगाहें