T20 WC 2026: ENG-W ने WI-W को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
ENG-W Vs WI-W T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड विमेंस टीम ने वेस्टइंडीज विमेंस टीम को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली सीजन की पहली टीम बन गई। यह मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला गया, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 186 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 20 ओवर में महज 148 रन ही बना पाई और इसी के साथ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
व्याट-हॉज की शानदार पारी
इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। एमी जोन्स 8 और सोफिया डंकली 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद डैनी व्याट-हॉज और एलिस ने पारी संभाली। व्याट ने 42 गेंदों में 8 चौके की मदद से 65 रन की शानदार पारी खेली और एलिस कैपसी ने 28 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं टीम से कप्तान हीथर नाइट ने 26 गेंद में 7 चौके की मदद से 43 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी प्लेयर 10 रन भी नहीं बना सकी।
वेस्टइंडीज की ओर से अश्मिनी मुनिसर ने 2 विकेट, हेले, चिनले हेनरी, करिशमा ने 1-1 विकेट लिए।
हेनरी की फिफ्टी भी WI को नहीं दिला सकी जीत
टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की ओर से सबसे ज्यादा चिनले हेनरी ने 30 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इनके अलावा जहजारा कीना ने 21 रन, शेमिनेन अल्टिया 20 रन, डेन्ड्रा डाटिन 19 रन बनाकर आउट हो गई। इसी के साथ टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर टीम ने महज 148 रन बनाए। इसी के साछ टीम को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा।