झारखंड
चंदनकियारी की बांसतोड़ा पंचायत से रोजगार सेवक की बाइक हुई चोरी
ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: बरमसिया ओपी क्षेत्र के बांसतोड़ा पंचायत सचिवालय से मनरेगा के रोजगार सेवक गोलोक दास का बाइक संख्या जेएच 09एके 9357 चोरी हो गई। घटना मंगलवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में रोजगार सेवक द्वारा बरमसिया ओपी में लिखित शिकायत की गई है। जिसके तहत कहा कि मंगलवार को पंचायत भवन के बाहर बाइक को पार्क कर वे पंचायत भवन के दूसरे तल्ले पर हो रहे मनरेगा के आडिट में व्यस्त थे। इसी दौरान शाम चार बजे निकले तो बाइक गायब मिली.
यह भी पढ़ें: बोकारो: प्रदीप कालबेलिया के आवास में GST टीम की छापेमारी