Brazil triumphed over Scotland with a 3-0 score in

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ़ 32 में बनाई जगह

Brazil Beats Scotland FIFA WC 2026: FIFA विश्व कप 2026 में 5 बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने शानदार परफॉर्म करते हुए स्कॉटलैंड को 3-0 से करारी शिकस्त दी और राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली। युवा स्ट्राइकर विनिसियस जूनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए, जबकि मैथियस कुन्हा ने एक गोल दागा।

विनिसियस जूनियर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

मैच के महज 7वें मिनट में गोल दागकर 24 वर्षीय विनिसियस जूनियर ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। वह पिछले 24 वर्षों में ब्राजील के लिए विश्व कप के शुरुआती 3 मैचों में लगातार गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। 

उनसे पहले यह उपलब्धि रोनाल्डो नाजारियो और रिवाल्डो (2002), जाइरज़िन्हो (1970) तथा रोमारियो (1994) जैसे दिग्गज हासिल कर चुके हैं।

पहले हाफ में ब्राजील का दबदबा

पहले हाफ में ब्राजील ने बॉल पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखा। विनिसियस ने हाफ के बीच में एक और गोल किया, लेकिन VAR रिव्यू के बाद उसे रद्द कर दिया गया। हालांकि, इंजरी टाइम में ब्रूनो गुइमारेस के एक सटीक क्रॉस पर विनिसियस ने बैक पोस्ट पर शानदार हेडर लगाकर ब्राजील को 2-0 की बढ़त दिला दी।

कुन्हा ने पक्की की जीत

दूसरे हाफ में स्कॉटलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस के सामने कोई असर नहीं हुआ। मैच के 60वें मिनट में ब्रूनो गुइमारेस के पास पर मैथियस कुन्हा ने आसानी से गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। अंतिम क्षणों में स्कॉटलैंड ने कुछ हमले किए, लेकिन गोलकीपर एलिसन बेकर ने शानदार बचाव कर अपना क्लीन शीट बरकरार रखा।

नेमार की मैदान पर वापसी

इस मैच में ब्राजील के लिए खुशखबरी यह रही कि चोट से उबर चुके नेमार 34 साल की उम्र में टूर्नामेंट में पहली बार मैदान पर उतरे। उन्होंने सब्स्टीट्यूट के रूप में आकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ग्रुप-C की स्थिति

इस जीत के साथ ब्राजील 7 अंकों के साथ ग्रुप-C में टॉप पर रहा और राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर गया। वहीं, मोरक्को ने भी उसी दिन हैती को 4-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।