यूजीन में चल रही U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप म

वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत के 3 खिलाड़ियों ने बनाई जगह, जेवलिन में आशीष और धरणीधरन ने किया क्वालीफाई

भारतीय एथलीट्स U20 चैंपियनशिप में

अमेरिका के यूजीन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप के पहले दिन भारत के 3 खिलाड़ियों ने अपने-अपने इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। पुरुषों के जेवलिन थ्रो में आशीष यादव और T धरणीधरन ने क्वालीफाई किया, जबकि महिलाओं के डिस्कस थ्रो में अमानत कंबोज ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट मिला। 

आशीष यादव का पहला स्थान

19 साल के आशीष यादव ने पुरुषों के जेवलिन थ्रो के ग्रुप-A क्वालीफिकेशन में 69.87 मी का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, ओवरऑल रैंकिंग में वे साउथ अफ्रीका के जन-हेन्ड्रिक हेमंस 76.02 मीटर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। आशीष का करियर और सीजन का सबसे शानदार प्रदर्शन 74.49 मीटर है। इस इवेंट में ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क 72.50 मीटर था, जिसे केवल हेमंस ही पार कर सके।

U20 विश्व रिकॉर्ड में नीरज का नाम

भारत के दूसरे जेवलिन थ्रोअर टी धरणीधरन ने 68.07 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप-बी में 5वां स्थान हासिल किया। ओवरऑल वे 12वें और अखिरी क्वालीफाइंग स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। जेवलिन थ्रो का फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। इस इवेंट का U20 विश्व रिकॉर्ड भारत के नीरज चोपड़ा के नाम है। उन्होंने 2016 में 86.48 m का थ्रो किया था।

अमानत का शानदार थ्रो

महिलाओं के डिस्कस थ्रो में अमानत ने ग्रुप-A में 52.58 मीटर का थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वे ग्रुप में छठे और ओवरऑल 12वें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही उन्होंने आखिरी क्वालीफाइंग स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। चीन की सू यिशिन 58.06 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफिकेशन में टॉप पर रहीं। इस इवेंट का ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क 55 मीटर था।