भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त को शु

क्या कुलदीप यादव खेलेंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट? गेंदबाजी कोच ने दी बड़ी अपडेट

क्या कुलदीप यादव खेलेंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त को होगा। इस बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी अभ्यास मैच जीतने के बाद भी जमकर तैयारी में जुट गए है। श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर टेस्ट मैच से पहले सवाल उठ रहा है कि कुलदीप यादव पहले टेस्ट मैच का हिस्सा होंगे या नहीं? इस पर इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ी अपडेट देते हुए फैसला शुभमन गिल पर छोड़ दिया। 

शुभमन करेंगे फैसला

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप और स्पिन गेंदबाजी को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि कुलदीप यादव एक अटैकिंग स्पिनर हैं और रविंद्र जडेजा के पास काफी अनुभव है। हमारे तीनों लेफ्ट आर्म स्पिनर अलग तरह के हैं और देखना होगा कि शुभमन इनका कैसे इस्तेमाल करते हैं।

कुलदीप की फिटनेस पर सवाल

कुलदीप यादव की बात करें तो उन्हें प्रेक्टिस मैच में खेलने का मौका मिला था। जिसमें पहली पारी में कुलदीप ने 18 ओवर के स्पेल में 76 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में कुलदीप यादव को गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया गया तो सवाल उठने लगे। कुलदीप यादव की फिटनेस पर भी सवाल उठाए गए तो स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने बताया कि कुलदीप यादव बिल्कुल फिट हैं और वह लंबे स्पेल के बाद ब्रेक लेकर अपनी बॉडी को चेक करना चाह रहे थे कि वह कैसे रिएक्ट करती है। 

कुलदीप के टेस्ट मैच

कुलदीप की बात करें तो उन्होंने हाल ही में भारत के लिए पिछला टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेला था, जिसमें कुलदीप यादव ने दोनों पारियों को मिलाकर 3 विकेट झटके थे. इसके अलावा भारत के लिए साल 2017 में डेब्यू करने के बाद से लेकर अभी तक वह 18 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 79 विकेट दर्ज हैं। अब देखना होगा कि कुलदीप को आगामी टेस्ट मैच में मौका मिलता है या नहीं, क्योंकि बीते नौ साल में कुलदीप को सिर्फ 18 टेस्ट ही खेलने को मिले हैं।