ऑस्ट्रेलिया को इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली, रनरअप इंग्लैंड की भी हुई बंपर कमाई
ऑस्ट्रेलिया ने ICC महिला T20 World Cup 2026 का फाइनल अपने नाम कर लिया है। जीतने के साथ ही महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि मिली। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर सातवां खिताब हासिल किया। इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा प्राइज पूल रखा गया था, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2026 के टूर्नामेंट के लिए कुल इनामी राशि को बढ़ाकर $8.76 मिलियन (लगभग 73.1 करोड़ रुपये ) कर दिया था, जो महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि है।
रिकॉर्ड 7वीं बार जीता खिताब
12 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में पिछले किसी भी टूर्नामेंट के मुकाबले ज़्यादा मैच खेले गए और इसमें हिस्सा लेने वाले हर देश को अधिक इनामी राशि भी मिली। ऑस्ट्रेलिया ने महिला T20 वर्ल्ड कप जीतकर लगभग 22.7 करोड़ की इनामी राशि हासिल की, जबकि रनरअप को $1.17 मिलियन (लगभग 11.7 करोड़ रुपये) मिले। यह प्राइज मनी ICC द्वारा टूर्नामेंट के लिए बांटी गई कुल $8.76 मिलियन की रिकॉर्ड राशि का हिस्सा है, जो पिछले महिला T20 वर्ल्ड कप की तुलना में 10 % ज़्यादा है। यह बढ़ोतरी टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 करने की वजह से हुई है, जिससे ज़्यादा मैच हुए, ब्रॉडकास्ट के लिए ज़्यादा वक्त मिला और कमर्शियल मौके भी बढ़े।