एशियन गेम्स 2026 के लिए इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान
Asian Games 2026: जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। सिलेक्टर्स ने टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी। वहीं स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
जी. कमलिनी को मिला मौका
BCCI की सिलेक्टर टीम ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की जगह 17 वर्षीय जी. कमलिनी को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जैसे सीनियर्स को टीम में शामिल किया गया।
बताया जा रहा है कि, यास्तिका की खराब फॉर्म की वजह से उन्हें ड्रॉप किया गया है। उन्हें वर्ल्ड कप में मौका दिया गया लेकिन उन्होंने 4 मैचों की 3 पारियों में 13.66 की औसत और 117.14 के स्ट्राइक रेट से महज 41 रन बनाए।
श्रेयंका पाटिल को भी टीम में किया शामिल
स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कैच पकड़ने के दौरान उनका पैर मुड़ गया था, जिसकी वजह से वो चोटिल हो गई और उन्हें तुरंत ग्राउंड से बाहर ले जाना पड़ा था, जिसके बाद वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई। फिर उनकी जगह टीम में प्रेमा रावत को शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एशियन टीम में जगह नहीं मिली।
अब उनकी फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद उन्हें टीम में जगह दी गई। पेस अटैक की जिम्मेदारी रेणुका सिंह और अरुंधति रेड्डी को सौंपी गई, जबकि स्पिन विभाग को संभालने के लिए राधा यादव और श्रेयांका पाटिल शामिल किया गया।
T-20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले
एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट T20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। ICC रैंकिंग में टॉप टीमों में शामिल होने की वजह से इंडियन विमेंस टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट स्टेज में एंट्री मिल सकती है।
भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।