भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आ

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पोरेल पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने हुगली से पोरेल को हिरासत में लिया और लंबी पूछताछ के बाद दोपहर में औपचार‍िक रूप से गिरफ्तार कर लिया। पोरेल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जिसके बाद च‍िनसुराह अदालत में पेश किया। इस मामले में अग्र‍िम जमानत की सुनवाई मंगलवार को होनी थी।

अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप

यह मामला एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें अभिषेक पोरेल पर रेप, आपराधिक धमकी और अन्य आरोप लगाए गए। पीड़ित ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी। 23 साल के अभिषेक विकेटकीपर बैटर हैं। वे बंगाल के लिए 116 और IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए 35 मैच खेल चुके हैं। दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रीटेन किया था। मामला कलकत्ता हाईकोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने 20 जुलाई को गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। साथ ही आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के निर्देश भी दिए गए थे। अभिषेक पोरेल सभी आरोपों से इनकार करते आए हैं। 

महिला का आरोप

 शिकायत के मुताबिक, महिला ने कहा कि वह और अभिषेक पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए, जिसके बाद क्रिकेटर कथित तौर पर उससे दूरी बनाने लगा।

महिला ने आरोप लगाया कि अभिषेक ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी के लिए तैयार नहीं है। शिकायत में उसने कहा कि पोरेल ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने अभिषेक पर मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप भी लगाया है।