In Bharatpur, Rajasthan, a man shot his wife and t

Bharatpur Shooting Dead: पति ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर किया सुसाइड!

Bharatpur Shooting Dead: पति ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर किया सुसाइड!

Bharatpur Shooting News: राजस्थान के भरतपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। तो युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रुप से घायल है।

बताया जा रहा है कि, युवती अपने मायके चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी, फिर दूसरे दिन पति भी ससुराल आया। पत्नी कमरे में उसे पानी देने गई। पति ने गेट बंद कर लिया। फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। फिर देसी कट्टे से पति ने अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी। 

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन

घर पर शादी के फंक्शन चल रहे थे। तभी गोली की आवाज सुनाई दी। सभी लोग दौड़ते कमरे की ओर गए। कमरे का गेट अंदर से बंद था। फिर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा कि-  राघवेंद्र और राधिका बेड के पास जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं। तुरंत दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन आरोपी की पहले ही मौत हो गई। वहीं राधिका की सांसे चल रही थी, जिसे हॉस्पिटल लेकर गए, हालत गंभीर होने की वजह से भरतपुर RBM हॉस्पिटल से जयपुर SMS हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।

पिता का बयान

पिता ओमवीर ने बताया कि- 'बेटी राधिका (28) की शादी 4 साल पहले यूपी के आगरा जिले के बरुअर निवासी राघवेंद्र (31) से हुई थी। 5 मई को छोटे भाई की बेटी की शादी होनी है। 30 अप्रैल को राधिका शादी में शामिल होने के लिए राघवेंद्र से पूछकर घर आई थी। उसने खुद जाने के लिए कहा था। 1 मई को करीब 11 बजे राघवेंद्र घर पहुंचा था।'

आगे लिखा कि- 

'वह किसी से नहीं मिला और सीधे कमरे में चला गया। राधिका उसे पानी देने के लिए कमरे में गई तो राघवेंद्र ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। उसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। करीब 15 मिनट बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। राघवेंद्र ने देसी कट्टा निकालकर पहले राधिका के सीने और फिर खुद के सीने में गोली मार ली।'

महिला की हालत गंभीर

महिला की हालत बेहद गंभीर है, वो बयान देने की स्थिति में नहीं है। बता दें कि, यह घटना 30 अप्रैल दोपहर करीब 11:30 बजे की है। इस पर महिला के पिता ने 1 मई को थाने में FIR दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रूपवास SHO विनोद मीणा का बयान   SHO ने बताया कि- 'राघवेंद्र खेतीबाड़ी करता था और ट्रक ड्राइवर भी था। राघवेंद्र ने राधिका को शादी में जाने से मना किया था। इसके बाद भी राधिका गुरुवार को पीहर आ गई।

शुक्रवार को जब राघवेंद्र अपने घर पहुंचा तो उसे पता लगा कि राधिका पीहर चली गई। इसी बात से नाराज होकर राघवेंद्र अपने ससुराल पहुंचा था। फिर उसने इस घटना को अंजाम दिया।'