क्राइम
बेटे ने मां की हत्या की..Video, पिता-बहन बचाने की कोशिश करते रहे, बेहोश होने पर भी बरसाएं मुक्के
Son kills mother incident: जयपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। करधनी इलाके में 15 सितंबर को हुई इस घटना का वीडियो 17 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक अपनी ही मां को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। मां के बेहोश होने पर भी वह लगातार मुक्के बरसाता रहा। इस जघन्य हत्या ने पूरे राजस्थान को हिला दिया है।
बेटे ने मां की हत्या की[/caption]
नशे की सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है कि नवीन को नशा कहाँ से मिलता था। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।
वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अपनी मां को कमरे में पीट रहा है। मां को बचाने के लिए कॉन्स्टेबल पति लक्ष्मण सिंह (दिल्ली पुलिस में तैनात) भी मौके पर पहुंचे। बावजूद इसके आरोपी बेटे का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार वार करता रहा। मां के जमीन पर गिरकर बेहोश हो जाने के बाद भी उसने रहम नहीं दिखाया। यह घटना परिवार की अंदरूनी कलह और नशे की वजह से हुई बताई जा रही है।
View this post on Instagram