राजस्थान
राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी का निधन, अशोक गहलोत ने दिया कंधा
Rameshwar Dudi Death: राजस्थान की कांग्रेस राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और करीब 25 महीने से कोमा में थे। उनके निधन की खबर से पूरे राजनीतिक जगत और खासकर कांग्रेस खेमे में शोक की लहर है।
कोमा में थे रामेश्वर डूडी[/caption]
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया कंधा[/caption]
उनकी अंतिम यात्रा में जुटी भीड़ इस बात की गवाही देती है कि डूडी ने सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि जनमानस के दिलों में भी अपनी जगह बनाई थी।
25 महीने से कोमा में थे रामेश्वर डूडी
परिवार के अनुसार, रामेश्वर डूडी पिछले दो साल से अधिक समय से कोमा में थे। बीते दो दिनों में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। देर रात करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बीकानेर में उनके निधन के बाद समर्थकों और स्थानीय नेताओं का उनके आवास पर जुटना शुरू हो गया। [caption id="attachment_108667" align="alignnone" width="467"]‘पेंट-शर्ट वाले जाट’
रामेश्वर डूडी सिर्फ एक सामान्य नेता नहीं थे बल्कि किसानों के मुद्दों को उठाने वाले सशक्त किसान नेता के रूप में भी पहचाने जाते थे। वे आधुनिक सोच रखने वाले नेता थे और अक्सर ‘पेंट-शर्ट पहनने वाले जाट नेता’ कहे जाते थे। 2004 के बीकानेर लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, वे यह चुनाव हार गए थे, लेकिन उस दौरान उनकी राजनीतिक पहचान और भी मजबूत हो गई।Rameshwar Dudi Death: नेताओं ने जताया शोक
डूडी के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। डोटासरा ने कहा, “रामेश्वर डूडी के कारण ही पिछले साल किसानों का कर्ज माफ हो सका। वे किसानों की आवाज बनकर हमेशा खड़े रहे।”पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोकराजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं किसान नेता रामेश्वर डूडी जी के निधन की ख़बर अत्यंत दु:खद है। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
लंबे समय से अस्वस्थ डूडी जी का निधन समाज, राजस्थान की राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वो एक सच्चे किसान… pic.twitter.com/mXnG2tJN3D — Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) October 4, 2025
CM भजनलाल शर्मापूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे श्री रामेश्वर डूडी का निधन बेहद दुखद है। करीब 2 साल तक बीमार रहने के बाद इतनी अल्पायु में उनका जाना हमेशा खलता रहेगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है।
श्री रामेश्वर डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छे से किया। वो मेरे… pic.twitter.com/MPbZzMDiiU — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 4, 2025
राजस्थान की राजनीति में डूडी का कद बड़ा था और वे कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकार माने जाते थे। उनके निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है।राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 4, 2025
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा बीकानेर स्थित उनके आवास वैद्य मघाराम कॉलोनी से निकली। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें कंधा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कंधा दिया। उनके निधन पर राजस्थान के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। [caption id="attachment_108670" align="alignnone" width="531"]रामेश्वर डूडी का राजनीतिक करियर
- रामेश्वर डूडी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी।
- वे राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके थे।
- किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दों को वे लगातार उठाते रहे।
- कांग्रेस पार्टी में वे हमेशा किसानों की नीतियों और कर्ज माफी के पक्षधर रहे।
- 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीकानेर सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र को कड़ी चुनौती दी, हालांकि हार का सामना करना पड़ा।