महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, CM शर्मा ने किया शुभारंभ
जयपुर के सांगानेर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से 'हर बूथ महिला मजबूत कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगाज किया। भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। CM भजनलाल शर्मा ने माता बहनों का अभिनंदन किया।
क्या बोले CM?
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए लेकर आए। महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लोकसभा और विधानसभाओं के लिए लेकर आए। लेकिन कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों ने किस तरह इसका विरोध किया, जबकि माता बहनें देश की आधी आबादी है। सरकार उन पर उपकार नहीं कर रहे है, लेकिन कांग्रेस और उनके साथी ऐसा नहीं चाहते।
'कांग्रेस को सबक सिखाना जरूरी'
CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। तब से उन्होंने महिला कल्याण के लिए काम किए। डबल इंजन की सरकार लगातार मा-बहनों के लिए काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा महिला आरक्षण महिलाओं का हक है ये मिलकर रहेगा। हम सबको प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। मोदी है तो मुमकिन है। माता-बहनों को उनका हक मिलकर रहेगा। लेकिन ये बताना भी कांग्रेस जैसी पार्टियां दल नहीं चाहते कि माता बहनें आगे आए। इसलिए उन दलों को सबक सिखाना है।